पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब 11.30 बजे बाबरी थाने की पुलिस ने बंतीखेड़ा रोड के पास से सूचना के आधार पर गाड़ी (डीएल-1सी-डब्लू-8441) से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान 12 हजार रुपये के इनामी संजय उर्फ अजय बावरिया व 12 हजार रुपये के इनामी कन्हैया बंजारा के अलावा संदीप व राजेंद्र के रूप में हुई।
पुलिस ने इनके कब्जे से 16 सोने की चेन, 13 सोने की अंगुठी, छह सोने की बाली, छह सोने के कुंडल, चार सोने के टोप्स, पांच सोने के गले के सेट, नौ सोने के छोटे सेट, 10 सोने के कंगन सहित कई आभूषण, 1,65,000 रुपये, घटना में प्रयुक्त गाड़ी और दो तमंचे 315 बोर बरामद किए।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने शामली के आसपास के जनपदों मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, नोएडा, गाजियाबाद, अमरोहा, हरिद्वार के देहात क्षेत्रों में चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
इस संबंध में बाबरी थाने में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।
dharmpath.com dharmpath