भारत व पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी

श्रीनगर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान द्वारा भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी के बाद भारतीय व पाकिस्तानी सैनिकों के बीच रविवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी हुई।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा, “पाकिस्तान सेना ने पुंछ सेक्टर में शाम 6.40 बजे से अकारण व अंधाधुंध गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इसका मजबूती के साथ कड़ा जवाब दिया।”

पुंछ सेक्टर में ही शनिवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी। इनमें एक छुट्टी पर घर आया सेना का जवान व उसकी पत्नी शामिल थे। जबकि इनके दो बच्चे घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493