शिक्षा की गुणवत्ता में अंतर को पाटने में मददगार है प्रौद्योगिकी : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को कहा कि प्रौद्योगिकी, दूरसंचार व इंटरनेट के प्रसार ने शिक्षा की गुणवत्ता के अंतर को कम करने में पुल का काम किया है।

राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी अच्छे शिक्षकों को बड़ी संख्या में कक्षा में शारीरिक तौर पर मौजूद न रहने वाले छात्रों को शिक्षा देने में समर्थ बनाती है। इस वजह से हमें दोनों हाथों से इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “डिजिटल माध्यम सस्ता, सहज और संवादपरक होता है तथा विद्यार्थियों को अपनी गति से सीखने की सुविधा प्रदान करता है। हमें यह मिलकर सुनिश्चित करना होगा कि इसे व्यापक रूप से शिक्षा देने के लिए अपनाया जाए।”

मुखर्जी ने यहां विज्ञान भवन में ऑनलाइन पाठ्यक्रम की पेशकश करने वाले ‘स्वयम’ पोर्टल व पाठ्यक्रम सामग्री का देने वाले ‘स्वयम प्रभा’ के डायरेक्ट-टू -होम 32 चैनलों का शुभारंभ किया। इसके अलावा राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय अकादमिक संग्रहकर्ता (एनएडी) का भी उद्घाटन किया, जो प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493