उधमसिंहनगर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के खटीमा में अंर्तराष्ट्रीय नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में रविवार को गुलदार तीन खालों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
खटीमा स्थित वन विभाग के एसडीओ बाबूलाल ने संवाददाताओं को बताया कि वन विभाग व एसटीएफ की संयुक्त गश्ती दल ने रविवार की शाम खटीमा में नेपाल सीमा से सटे लोहियाहेड़ मार्ग में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।
मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए दोनों वन्यजीव तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
दोनों तस्कर दलजीत सिंह व शेखर वर्मा उर्फ सन्नी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार थे। ये खालें पठानकोट भेजी जानी थीं।
पुलिस ने बताया कि पठानकोट से खाल लेने आए युवक से फोन पर ही तीन खालों की कीमत सात लाख रुपये में तय की गई थी। दोनांे तस्कर गुलदार की ये खालें नेपाल से लाए थे। नर गुलदार की खालों की लंबाई क्रमश 2.5 मीटर, 2.07 मीटर व 1.83 मीटर है।
dharmpath.com dharmpath