नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह बदली छाई हुई है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 53 प्रतिशत दर्ज की गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज आसमान में बदली छाई रहेगी।”
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath