तेलंगाना में दंपति ने 3 बेटियों को मारकर आत्महत्या की

हैदराबाद, 10 जुलाई (आईएएनएस)। तेलंगाना के करीमनगर जिले में एक दंपति ने अपनी तीन बेटियों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

हुजुराबाद क्षेत्र में स्थित अपने आवास पर रविवार रात जी. कोमरैया (36) और उनकी पत्नी कोमारम्मा (34) ने पहले अपनी तीन बेटियों की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगातार आत्महत्या कर ली।

इस घटना की सोमवार सुबह जानकारी मिली, जब पड़ोंसियों ने शव देखे और पुलिस को सूचित किया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि कोमारम्मा के कुछ रिश्तेदारों ने कोमरैया पर काला जादू करने का आरोप लगाते हुए उसे प्रताड़ित किया था, जिससे दंपति खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे। इसी वजह से उन्होंने अपनी तीन बेटियों, जिनकी उम्र छह साल से 10 साल के बीच थी, की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493