छग : आमला नदी में उफान, बह गईं कार व बाइक

गरियाबंद थाना प्रभारी संतोष भुआर्य ने बताया किए रविवार देर रात महासमुंद से नागामुड़ा आ रही कार नदी में उफान के चलते बह गई। साथ ही कार के पीछे से आ रही मोटरसाइकिल भी बह गई। दोनों को सुरक्षित नदी के किनारे लाकर बचा लिया गया। पानी का बहाव तेज होने की वजह से कार सड़क से नीचे पुल पर गिर गई थी, जिसे सोमवार सुबह बरामद किया गया।

उन्होंने जानकारी दी कि इस मार्ग पर बरसात के दिनों में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जिसका कारण पुल का छोटा होना है। पुल के छोटे होने के कारण मामूली बरसात भी भी पानी पुल के ऊपर से बहने लगती है। पुलि को यदि कुछ ऊंचाई तक बढ़ा दिया जाए तो जान-माल दोनों की हानि से बचा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493