श्रीनगर, 10 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को पुलिस दल को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले में अमरनाथ यात्रा पर गए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस सूत्र ने बताया, “जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बटेंगों में गोलियां चलने की आवाज सुनी गई, जिसमें दो अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि चार श्रद्धालु घायल हुए हैं।”
इलाके से मिल रही खबरों के मुताबिक, गोलीबारी खानाबल चौक पर हुई, जो अब भी जारी है।
dharmpath.com dharmpath