अनुभव साझा करने से राज्यों की समस्याओं का समाधान संभव : मोदी

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राज्यों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं व चुनौतियों के समाधान के लिए एक दूसरे के शानदार कार्यो से सीख लें।

राष्ट्रीय राजधानी में नीति आयोग द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों के अनुभवों से बहुत कुछ सीखना है, जो समस्याओं व चुनौतियों का बेहतरीन समाधान प्रदान कर सकता है।

उन्होंने कहा कि चुनौतियों से निपटने के लिए सरकारी अधिकारियों के पास समग्र दृष्टिकोण व क्षमता होती है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “इस संबंध में अनुभव साझा करना बेहद अहम है।”

तमाम राज्यों के मुख्य सचिवों को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री ने एक-एक अधिकारियों को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री से हर अधिकारी ने अपने राज्य में किए जा रहे एक सबसे शानदार कार्य का संक्षेप में विवरण दिया।

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने संवाददाताओं से कहा, “ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रधानमंत्री ने इस तरह के कार्यक्रम को संबोधित किया है। उन्होंने प्रत्येक मुख्य सचिव के विचारों को सुनने के लिए ढाई घंटे का वक्त दिया।”

नीति आयोग के बयान के मुताबिक ग्रामीण विकास, कौशल विकास, फसल बीमा, नवजात शिशु मृत्यु दर घटाना, जनजाति कल्याण, ठोस कचरा प्रबंधन, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, सौर ऊर्जा तथा व्यापार आसान करने से संबंधित कार्यो के बारे में सम्मेलन पर चर्चा की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493