मॉस्को के मॉल में आग, 14 घायल

मॉस्को, 11 जुलाई (आईएएनएस)। रूस के मॉस्को में सोमवार को एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई, जिसमें 14 लोग घायल हो गए।

घायलों में एक बच्चा भी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रूसी मीडिया के हवाले से बताया कि यह आग दमित्रोवस्को राजमार्ग पर एक शॉपिंग मॉल में लगी। आग इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी और जल्द ही इसने भयावह रूप ले लिया।

समाचार एजेंसी तास ने एक सूत्र के हवाले से बताया, “काले धुएं के गुब्बार को उठते देखा जा सका था।”

इमारत से तत्काल ही 2,000 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया। बचावकर्मियों का कहना है कि अंदर और भी लोग फंसे हो सकते हैं।

आपातकाल मंत्रालय का कहना है कि दमकल विभाग की 48 इकाइयों और 150 दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493