लखनऊ, 11 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
लखनऊ, 11 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में घने बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। दिन में धूप निकलने की संभावना कम है। पूर्वांचल, पश्चिम उप्र में अगले दो तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 17 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 20 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 23़5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath