बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने के आसार

पटना, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाए हुए हैं। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने तथा हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है। अगले तीन-चार दिनों तक राज्य में छिटपुट बारिश होने तथा कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, मंगलवार को भागलपुर और गया का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री, गया का 29.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 41.70 मिलीमीटर, भागलपुर में लगभग 5.90 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 15.10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493