नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह आसमान में आंशिक बदली रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन में आंशिक बदली रहेगी। शाम या रात में हल्की बूंदाबांदी होने के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।”
अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
दिल्ली में सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 77 फीसदी दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath