मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता विकास वर्मा, वरुण धवन अभिनीत आगामी फिल्म ‘जुड़वां 2’ का हिस्सा बन खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह सपने के सच होने जैसा है।
मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता विकास वर्मा, वरुण धवन अभिनीत आगामी फिल्म ‘जुड़वां 2’ का हिस्सा बन खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह सपने के सच होने जैसा है।
विकास ने एक बयान में कहा, “‘जुड़वां 2’ के साथ जुड़ना किसी का भी सपना हो सकता है और मैं खुश हूं कि मेरा सपना पूरा हुआ।”
फिल्म में जैकलिन फर्नाडीस और तापसी पन्नू भी हैं। यह फिल्म डेविड धवन द्वारा 1997 में निर्देशित फिल्म ‘जुड़वा’ का सीक्वल है, जिसमें सलमान खान, करिश्मा कपूर और रंभा थे।
विकास को यह किरदार कैसे मिला, इस पर उन्होंने कहा, “मुझे कास्टिंग एजेंसी से फोन आया और मुझसे पूछा गया कि क्या मैं ‘जुड़वां 2’ के लिए ऑडिशन देने चाहूंगा। मैं इससे बहुत खुश हुआ। उन्होंने मुझे नहीं बताया कि डेविड सर ने इस किरदार के लिए मेरे नाम का सुझाव दिया था। मैंने ऑडिशन दिया और मैं चयनित हो गया। जब मैं सेट पर पहुंचा तब जाकर मुझे इस कहानी के बारे में पता चला।”
उन्होंने कहा, “मैं खुश हूं कि अपने करियर की शुरुआत में ही मुझे इतने बड़े निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिला।”
dharmpath.com dharmpath