विबंलडन : फेडरर 15वीं बार क्वार्टर फाइनल में

लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ग्रास कोर्ट पर खेले जा रहे साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

वह रिकार्ड 15वीं बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

18 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले फेडरर ने चौथे दौर के मैच में बुल्गारिया के ग्रीगोर दिमित्रोव को सीधे सेटों में 6-4, 6-2, 6-4 से मात देते हुए जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सोमवार देर रात खेले गए मैच में फेडरर ने 97 मिनट में जीत दर्ज की।

फेडरर की दिमित्रोव पर यह लगातार छठी जीत है। सात बार के विंबलडन विजेता क्वार्टर फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिक से भिड़ेंगे। फेडरर की नजर अपने 19वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर है।

पिछले साल विंबल्डन के फाइनल में पहुंचने वाले राओनिक ने जर्मनी के एलेक्जेंडेर ज्वेरेव को 4-6, 7-5, 4-6, 7-5, 6-1 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493