मंगलवार सुबह लखनऊ से इलाहाबाद जा रही वैगनआर कार की प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र में मानिकपुर नगर पंचायत के पास तेज रफ्तार ट्रक से सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान सुजीत प्रसाद पांडेय, पूजा मिश्रा, मोनी अवस्थी, दयाशंकर पांडे, सुमित मिश्रा, सुमित का एक साल के बेटे और एक अन्य के रूप में हुई है।
dharmpath.com dharmpath