पटनायक का ओडिशा हवाईअड्डे से ई-वीजा शुरु करने का आग्रह

भुवनेश्वर, 11 जुलाई (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया कि आगंतुक पर्यटकों की यात्रा सुविधाजनक बनाने के लिए वह बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीपीआईए) पर ई-वीजा सुविधा की शुरुआत करें।

पटनायक ने कहा, “मुझे आपको यह बात बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमने हाल में एयर एशिया के साथ अंतर्राष्ट्रीय हवाई संपर्क स्थापित किया है, जो भुवनेश्वर से कुआलालंपुर के बीच विमान सेवा का संचालन करेगी।”

उन्होंने कहा, “हमने एयर एशिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है, जिसके तहत भुवनेश्वर से उड़ान के संचालन के लिए अंतर्राष्ट्रीय विमानन कंपनी को व्यवहार्यता अंतर वित्त पोषण के रूप में वित्तीय मदद मुहैया करा रही है।”

पटनायक ने कहा कि भुवनेश्वर से विदेश जाने वाले भारतीय नागरिकों से इस अंतर्राष्ट्रीय विमानन कंपनी को बेहद अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को लिखे पत्र में कहा, “इसके अलावा, काफी संख्या में विदेशी भी ओडिशा आते हैं।”

उन्होंने कहा, “आगंतुक पर्यटकों की यात्रा को सुविधानजक बनाने की दिशा में आग्रह करता हूं कि पात्रता प्राप्त देशों के नागरिकों के लिए भुवनेश्वर हवाईअड्डे से ई-वीजा की सुविधा मुहैया कराई जा सकती है, जिससे हालिया शुरू की गई अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा से जुड़े कई देशों के लोग उत्साहित होंगे और ओडिशा में ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों के आगमन को बढ़ावा मिलेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493