ईसानगर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी रामगोपाल ने अपने 150 साल पुराने घर में मंदिर बना रखा था, जिसकी छत बेहद जर्जर हो चुकी थी।
सोमवार रात रामगोपाल अपने बेटे राहुल (19) व अंगद (16) के साथ मंदिर वाले घर में एक तख्त डाल कर सोए थे। सोमवार रात को हो रही बारिश के चलते घर की जर्जर छत ढह गई। इसके नीचे दबकर तोनों की मौत हो गई।
मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने ढहे घर को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath