नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। ‘एक राष्ट्र, एक कर’ पर सरकार की पहल का समर्थन करते हुए अग्रणी वैश्विक पेशेवर सेवा संस्थान ईवाई ने मंगलवार को ‘ईवाई जीएसटी हेल्पडेस्क’ लांच किया। यह छोटे व्यवसायों, व्यापारियों और उद्यमियों के लिए शुरू की गई सुविधा है, ताकि वे जीएसटी में बिना किसी परेशानी के अंतरण कर सकें।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि व्यापारी समुदाय जीएसटी से संबंधित अपने सवाल ईवाई इंडिया टैक्स इनसाइट्स एप और ट्विटर पर पोस्ट कर सकते हैं।
ईवाई के ग्लोबल इमर्जिग मार्केट्स कमेटी के अध्यक्ष राजीव मेमानी ने कहा, “जीएसटी आजादी के बाद से भारत का सबसे उल्लेखनीय आर्थिक सुधार है। एक बेहतर कामकाजी संसार के निर्माण के हमारे प्रयास में, हम ‘एक राष्ट्र, एक कर’ की सरकार की प्रतिबद्धता का समर्थन करते हैं और इसमें मदद के लिए हेल्पडेस्क सेवा की पेशकश कर रहे हैं। इससे देशभर के छोटे व्यावसायों एवं व्यापारियों को जीएसटी में आसानी से अंतरण करने में मदद मिलेगी।”
उन्होंने कहा कि ईवाई जीएसटी हेल्पडेस्क अप्रत्यक्ष कर पेशेवरों के सबसे बड़े समूह द्वारा चलाया जा रहा है और यह 14 शहरों में 800 से अधिक जीएसटी प्रैक्टिशनर्स इससे जुड़े हैं।
ईवाई इंडिया के नेशनल टैक्स लीडर सुधीर कपाड़िया ने कहा, “जीएसटी निस्संदेह रूप से देशभर में किए जा रहे व्यावसाय के तरीके में लाभदायक एवं स्वागतयोग्य बदलाव लेकर आयेगा। वर्तमान में व्यावसाय सु²ढ़ जीएसटी अनुपालन सुनिश्चित करने के मध्य में है, जबकि उनके आंतरिक एवं बाहरी सिस्टम में भी बदलाव होना है। हमारा मानना है कि यह हेल्पडेस्क छोटे उद्यमियों के लिए काफी मददगार होगी और उन्हें जीएसटी के फायदों को महसूस करने में सहायता करेगी।”
dharmpath.com dharmpath