पुलिस ने बताया, “प्रभारी थाना महाराजगंज विवेक यादव की टीम मंगलवार को क्षेत्र में भ्रमण पर थी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मनोगा का पुरा पुलिया के पास से बदमाश करिया यादव को एक कट्टे व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।”
यादव ने बताया, “गिरफ्तार बदमाश कई धाराओं में वर्ष 2011 से वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ की ओर से 12,000 रुपये का इनाम घोषित था। पकड़े गए बदमाश का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में आठ मामले दर्ज हैं।”
dharmpath.com dharmpath