जियो प्राइम मेंबर के लिए 399 रुपये में तीन महीने की असीमित सेवाएं

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। रिलायंस इंफोकॉम ने मंगलवार को कहा कि जियो प्राइम मेंबर्स को 399 रुपये के प्लान में तीन महीने के लिए असीमित सेवाएं मिलेंगी।

कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “नई योजना के लाभ 11 जुलाई से लागू होंगे और यह सभी नए और पुराने यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे। असीमित लाभ के अलावा ग्राहकों को 4जी स्पीड से 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेंगे, उसके बाद स्पीड 128 केबीपीएस हो जाएगी। इसके अलावा असीमित लोकल, एसटीडी और असीमित राष्ट्रीय रोमिंग वॉयस कॉल और असीमित रोमिंग एसएमएस की सुविधा मिलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493