दिल्ली में बारिश के बाद मौसम सुहावना

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश की वजह से बुधवार सुबह मौसम सुहावना रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश की वजह से बुधवार सुबह मौसम सुहावना रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन में आंशिक बदली रहेगी। शाम या रात में हल्की बूंदाबांदी होने के साथ बदली छाए रहने की संभावना है।”

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 85 फीसदी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां 24.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493