तमिल बिग बॉस पर प्रतिबंध लगे, कमल हासन गिरफ्तार हों : हिंदू मक्कल काची

चेन्नई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदू मक्कल काची ने बुधवार को रियल्टी शो बिग बॉस के तमिल संस्करण पर प्रतिबंध लगाए जाने और शो के मेजबान अभिनेता-फिल्म निर्माता कमल हसन को ‘तमिल संस्कृति को दूषित करने को लेकर’ गिरफ्तार करने की मांग की।

पुलिस को दी गई शिकायत में राष्ट्रवादी हिंदू पार्टी ने मांग कि शो के प्रतिभागियों जैसे ओविया, नमिता, गंजा करुप्पु, हरथी व दूसरों को गिरफ्तार किया जाए।

संगठन का कहना है कि शो अश्लील है।

अपने बयान में संगठन ने कहा है, “इस शो में प्रतिभागी अश्लील टिप्पणी कर रहे हैं और 75 फीसदी नग्न रहकर अभिनय कर रहे हैं। यह तमिल संस्कृति का अपमान है और यह सात करोड़ तमिलवासियों की भावनाओं को आहत करता है।”

बयान में कहा गया, “इन्हें कानून के तहत गिरफ्तार किया जाना चाहिए क्योंकि वे तमिल संस्कृति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।”

तमिल ‘बिग बॉस’ का स्टार विजय पर 25 जून से प्रसारण हो रहा है। इस शो के जरिए कमल हसन ने टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493