उप्र : गोमती में तैरता मिला युवक शव

गोमतीनगर के थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया, “बुधवार सुबह गोमतीनगर थाना क्षेत्र में मार्निग वाक पर गोमती रिवर फ्रंट की ओर टहलने निकले लोगों ने गोमती नदी में एक युवक का शव देखा। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

थाना प्रभारी ने कहा, “शव की हालत देख कर लगता है कि शव एक या दो दिन पुराना है। मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।”

पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मृतक की मौत हादसा है या हत्या।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493