बेंगलुरू, 12 जुलाई (आईएएनएस)। आईटी उत्पाद और सेवाएं पेश करने वाली कंपनी डेल ईएमसी ने बुधवार को विश्व भर में अपनी पॉवरएज सर्वर पोर्टफोलियो की अगली पीढ़ी लांच कर दी।
नया 14वीं पीढ़ी का डेल ईएमसी पॉवरएज सर्वर पारंपरिक, वर्चुअलाइज्ड और क्लाउड-आधारित अनुप्रयोगों के लिए स्केलेबल, स्वचालित और सुरक्षित कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।
डेल ईएमसी (इंडिया एंटरप्राइज) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजेश जेने ने कहा, “14वीं पीढ़ी का पॉवरएज सर्वर आधुनिक डेटा सेंटर का आधार है और उद्योग में आईटी बदलाव लाने के उद्देश्य से लांच किया गया है।”
यह सर्वर इंटेल के ‘जेओन स्केलेबल’ प्रोसेसर पर आधारित है, जो ग्राहकों को 27 फीसदी अधिक सीपीयू और 50 फीसदी अधिक मेमोरी बैंडविड्थ प्रदान करेगी।
डेल ईएमसी इंडिया के वरिष्ठ निदेशक और महाप्रबंधक (कंप्यूटर एंड नेटवर्किं ग समूह) मनीष गुप्ता ने कहा, “डेल ईएमसी का पॉवरएज 14वीं जेनरेशन दुनिया का सबसे ज्यादा बिकनेवाला सर्वर पोर्टफोलियो है, जो प्रदर्शन नवोन्मेष के साथ हमारे ग्राहकों को उनकी व्यापार क्षमता का अनुकूलन करने में सक्षम बनाता है।”
dharmpath.com dharmpath