लॉस एंजेलिस, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी इलैक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक प्रोड्यूसर-डीजे स्क्रिलेक्स चाहते हैं कि उन पर मुकदमा करने वाली उनकी प्रशंसक की दूसरी बार मानसिक जांच हो। प्रशंसक ने उन पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
जेनिफर फ्रेसल ने फरवरी 2014 में डीजे पर मानहानि का मुकदमा दायर किया हुआ है। दरअसल लॉस एंजेलिस के प्रमुख क्षेत्र में एक प्रस्तुति के दौरान डीजे मंच से कूद गए थे। फ्रैसल ने आरोप लगाया था कि स्क्रिलेक्स उनके ऊपर गिरे थे और इससे उन्हें मानसिक आघात पहुंचा था।
अब स्क्रिलेक्स चाहते हैं कि फ्रैसल अपने कथित चोटों का भावनात्मक प्रभाव जांचने के लिए एक स्वतंत्र मानसिक जांच कराएं।
लेकिन, टीएमजेड डॉट कॉम द्वारा प्राप्त किए गए प्रमाण पत्रों से पता चलता है कि फ्रैसल ने कहा कि वह जांच परीक्षण को अस्वीकार करने जा रही हैं, क्योंकि वह पहले ही अपने निजी डॉक्टर से जांच करा चुकी हैं।
अब इस मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश निर्णय करेंगे कि फ्रैसल का आगे परीक्षण होगा या नहीं।
dharmpath.com dharmpath