पुलिस ने बताया, “बुधवार सुबह 9:30 बजे थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गढ़ीपुख्ता शामली रोड पर ग्राम पेलखा के पास चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 12 हजार रुपये के इनामी बदमाश रणवीर उर्फ बंटी और उसके साथी अजय कुमार को गिरफ्तार किया है।”
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के सोने व चांदी के जेवरात, एक तमंचा व दो जीवित कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने बताया कि इनामी बदमाश रणवीर पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
dharmpath.com dharmpath