सीबीआई ने रिश्वतखोरी के अरोपी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली पुलिस के उप-निरीक्षक दीपक वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वशिष्ठ पर एक आपराधिक मामले में शिकायतकर्ता को राहत देने के एवज में 20,000 रुपये बतौर रिश्वत लेने का आरोप है। इस मामले की जांच वशिष्ठ ही कर रहे थे।

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस थाने में नियुक्त वशिष्ठ को मंगलवार को सीबीआई की एक टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

सीबीआई के अधिकारी ने बताया कि वशिष्ठ को वसंत कुंज पुलिस थाने में एक सिपाही के हाथों यह रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

सीबीआई टीम ने वशिष्ठ के कार्यालय और आवास पर छापेमारी भी की।

बुधवार को एक स्थानीय अदालत ने वशिष्ठ को 24 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493