शीलांग, 12 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश की ओर से बांग्लादेशी नागरिकों की अवैध हत्या और बांग्लादेश में भारतीयों के अवैध घुसपैठ की शिकायत आने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा को लेकर चार दिवसीय वार्ता बुधवार को शुरू हुई।
बॉर्डर गॉर्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) का 23 सदस्यीय दल अडिशनल डाइरेक्टर जनरल मोहम्मद जाहिद हसन की अध्यक्षता में वार्ता में हिस्सा लेने के लिए मेघालय पहुंचा।
वार्ता में हिस्सा लेने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिरीक्षक यू. सी. सारंगी कर रहे हैं।
बीएसएफ वार्ता के दौरान बांग्लादेश में भारतीयों द्वारा घुसपैठ, पशु तस्करी और नकली भारतीय मुद्राओं के अलावा सीमा-पार अपराध के मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा की।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता के पहले दिन भारत-बांग्लादेश के बीच 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा पर बाड़ लगाए जाने और सीमा पर आतंकवादियों की गतिविधियों तथा सीमा अपराधों पर नजर रखने के लिए विकास कार्यो पर भी चर्चा की।
बीजीबी अधिकारियों ने भारत की ओर से गोलीबारी और निश बांग्लादेशी नागरिकों की हत्या, बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी, बांग्लादेश की सीमा में भारत की ओर से अवैध घुसपैठ के अलावा नशीले पदार्थो की तस्करी के मुद्दे उठाए।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया, “बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेश में भारतीय आतंकवादी संगठनों की उपस्थिति से तो इनकार किया, हालांकि यह वादा किया है कि अगर इस तरह के तत्व बांग्लादेश में पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”
dharmpath.com dharmpath