पूर्ववर्ती सरकारों ने टीकाकरण कार्यो में रुचि नहीं ली : रीता जोशी (फोटो सहित)

रीता ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था जीएवीआई के एक भ्रमण दल से बुधवार को मुलाकात की।

उन्होंने कहा, “परिवार कल्याण के क्षेत्र में सरकार गंभीरता से काम कर रही है। टीकाकरण के क्षेत्र में हम जनता को जागरूक कर रहे हैं। महिला कल्याण व बाल विकास के क्षेत्र में हमारी भारी भरकम टीम काम कर रही है। महिला समाख्या, आशा बहू को लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया जा रहा है।”

मंत्री ने कहा, “राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम को बहुत आगे ले जाना है। ‘मेरी सेहत-मेरा निर्णय’ थीम का अनुसरण किया जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493