उप्र में बारिश के आसार

लखनऊ, 13 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलााकों में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बारिश होने के आसार हैं।

लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले रविवार तक मौसम का यही रुख बने रहने की सम्भावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेश्क जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है। बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है जबकि दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22़1 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 23़1 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493