पटना, 13 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को बादल छाए हुए हैं तथा सुबह हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में सामान्य से भारी बारिश के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री, भागलपुर का 24.4 डिग्री, गया का 25.8 डिग्री तथा पूणिर्या का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री, भागलपुर का 31 डिग्री और गया का 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्णिया में 10.50 मिलीमीटर तथा पटना में 15़ 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath