तुर्की के सैन्य क्षेत्र में लगी आग, 10 घायल

अंकारा, 13 जुलाई (आईएएनएस)। सीरिया की सीमा से लगते तुर्की के किलिस प्रांत में एक सैन्य क्षेत्र में गुरुवार को आग लगने से 10 सैनिक घायल हो गए।

अंकारा, 13 जुलाई (आईएएनएस)। सीरिया की सीमा से लगते तुर्की के किलिस प्रांत में एक सैन्य क्षेत्र में गुरुवार को आग लगने से 10 सैनिक घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गोलाबारूद से भरे एक गोदाम में विस्फोट होने से यह आग लगी। आग के कारण धुएं का गुबार आसमान में देखा गया।

घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशामकों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में 10 सैनिक घायल हो गए।

आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493