नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने दिन में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर के बाद गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath