उप्र में घने बादल छाए, बारिश के आसार

लखनऊ, 17 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में सोमवार सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान रुक-रुककर भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, दिन में घने बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश होने की पूरी संभावना है। अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 19़5 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 21 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493