बिहार में तेज धूप

पटना, 17 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही तेज धूप निकली है, जिससे तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्यभर में बारिश के आसार नहीं है। इस क्रम में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में भी वृद्धि होगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 35.5 डिग्री और गया का 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493