वोकल कॉर्ड खराब होने के कारण अडेल को साधनी पड़ी चुप्पी!

लंदन, 17 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका अडेल को अपने बेटे एंजेलो के साथ उसके नए स्कूल जाते समय पूरी यात्रा के दौरान चुप्पी साधे रहना पड़ा, क्योंकि उनका वोकल कॉर्ड दूसरी बार खराब हो गया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, अडेल चुप रहने के लिए मजबूर हैं, जिसके कारण उन्हें इस महीने लंदन के वेंबली स्टेडियम में अपना अंतिम संगीत समारोह भी रद्द करना पड़ा।

29 वर्षीया गायिका और उनके पति अपने चार वर्षीय बेटे के लिए एक अच्छा स्कूल देखने जा रहे थे और अडेल की समस्या के कारण इससे संबंधित सारी बातचीत का जिम्मा उनके पति पर ही था।

‘द सन न्यूजपेपर’ से एक सूत्र ने कहा, “उनकी समस्या से अनजान लोग उनसे सवाल कर रहे थे, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पा रही थीं।”

सूत्र ने कहा, “स्थिति कई लम्हों में बेहद हास्यपूर्ण हो गई, क्योंकि उनके पति ने मजाक में कहा कि वह सांकेतिक भाषा का प्रयोग कर रही हैं। लेकिन अडेल को अपनी समस्या के कारण बेहद झुंझलाहट हो रही थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493