नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के बीच बार-बार हो रही गोलीबारी को लेकर दोनों देशों के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच सोमवार को वार्ता हुई।
वार्ता के दौरान भारतीय पक्ष ने कहा कि सभी संघर्ष विराम उल्लंघन पाकिस्तान सेना ने शुरू किए।
सेना के एक बयान के मुताबिक, “भारतीय डीजीएमओ ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सभी संघर्ष विराम उल्लंघन पाकिस्तानी सेना ने शुरू किए और भारतीय सेना ने केवल उनका माकूल जवाब दिया।”
भारतीय अधिकारी ने साथ ही कहा कि ‘पाकिस्तान के अग्रणी पदों के सक्रिय समर्थन से एलओसी पर घुसपैठ होती है।’
dharmpath.com dharmpath