बिली लाउर्ड ने पहली बार कैरी फिशर बिना जन्मदिन मनाया

लॉस एंजेलिस, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री बिली लाउर्ड सोमवार को 25 वर्ष की हो गईं और उन्होंने इस अवसर को पूरे सप्ताहांत मनाया। यह पहला मौका है, जब बिली ने अपना जन्मदिन अपनी मां कैरी फिशर के बगैर मनाया। कैरी का पिछले वर्ष दिसंबर में निधन हो गया था।

ईऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, दो विशेष व्यक्तियों को इस अवसर पर अनुपस्थित पाया गया- उनकी दिवंगत मां और दिवंगत दादी डेबी रेनॉल्ड्स।

15 जुलाई की रात अपने जन्मदिन पर बेली खुश दिखीं। इस मौके पर उनके दोस्त, सह-कलाकार और परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

अभिनेत्री रॉबर्ट्स, बिली के पिता ब्रयान लाउर्ड और अन्य लोग बिली के जन्मदिन पर बेवर्ली हिल्स में एक घर में आयोजित पार्टी में बिली के साथ शामिल हुए। इस घर को वाटर स्लाइड्स, पूल फ्लोटियों, यूनिकार्न्‍स, रैन्बो सजावटें और फूड ट्रक्स से सजाया गया था।

पार्टी में उपस्थित कई लोगों ने जन्मदिन की कुछ तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493