बीजिंग, 17 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के अश्लील सामग्री विरोधी कार्यालय ने 2017 की पहली छमाही में 73 गैरकानूनी लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्मो (मंच) को बंद किया है और गंभीर रूप से नियमों का उल्लंघन करने पर लाइव स्ट्रीमिंग करने वाले 1,879 लोगों पर आजीवन प्रतिबंध लगाया है।
सोमवार को नेशनल ऑफिस अगेन्सट पोर्नोग्राफिक एंड इलीगल पब्लिकेशन्स ने कहा, जनवरी से जून तक 120,000 अकाउंट्स(खाता) को कार्यान्वयन करने की अनुमति दी गई थी और नियमों का उल्लंघन करने वाले 38,179 अकाउंट्स को बंद किया गया है।
स्थानीय अश्लील सामग्री विरोधी कार्यालयों ने भी पुलिस की जांच के दौरान मदद की। पुलिस ने चीन के झेजियांग प्रांत में अश्लील सामग्री के 10 से ज्यादा लाइव स्ट्रीमिंग मंचों के मामलों की जांच की। इनमें एक ‘लाओहूझिबो’ या ‘टाइगर’ नामक भी मंच शामिल है।
मार्च में इस प्लेटफॉर्म ने अपने विदेशी संचालन की शुरुआत की थी और लाइव स्ट्रीमिंग प्रस्तुती के लिए महिलाओं की भर्ती की थी।
3 मई को इस मंच ने सब्स्क्राइबर्स की ओर से 7 मिलियन युआन(1 मिलियन डॉलर) की राशि प्राप्त की थी और लाइवस्ट्रीमिंग पोर्नोग्राफी के लिए 1,000 से ज्यादा महिला प्रस्तुतकर्ता थीं।
दो प्रमुख संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और 22 लोगों को हिरासत में रखा गया है।
dharmpath.com dharmpath