डायनामोज के साथ आईएसएल के लिए तैयार हैं नए कोच मिग्युएल

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी-दिल्ली डायनामोज ने लीग के आगामी सत्र के लिए पुर्तगाल के मिग्युएल एंजेल को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है।

वह इटली के गियानलुका जाम्ब्रोता का स्थान लेंगे, जिनके मार्गदर्शन में क्लब ने पिछले सत्र में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

मिग्युएल ने अपने कोचिंग करियर की शुरुआत स्पेन की तीसरे डिविजन की टीम अरांडिया से की थी। इसके बाद वह स्पेन के दिग्गज क्लब रियल मेड्रिड की बी और सी टीम के कोच भी रहे थे।

डायनामोज के साथ जुड़ने से पहले वह अल्जीरिया के क्लब सीएस कोंस्टानटिनोइस के साथ थे।

क्लब के साथ जु़ड़ने पर मिग्युएल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं भारत में आईएसएल के साथ जुड़ने को लेकर काफी उत्साहित हूं। दिल्ली डायनामोज के साथ जुड़ना भारत में फुटबाल के बदलाव का साक्षी बनने का अच्छा मौका है। जब मैं अल्जीरिया में था तब आईएसएल हमेशा से चर्चा का विषय रहता था। मैंने क्लब के कुछ मैचों के वीडियो भी देखे हैं। क्लब के खिलाड़ी काफी आक्रामक खेलते हैं।”

क्लब के निदेशक रोहन शर्मा ने कहा, “हम मिग्युएल का क्लब के मुख्य कोच में स्वागत करते हैं। एक खिलाड़ी और कोच के तौर पर उनकी रियल मेड्रिड के साथ सफलता इस बात को बताती है कि उनकी खेलों की समझ कितनी गहरी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493