न्योन, 17 जुलाई (आईएएनएस)। यूरोपियन फुटबाल संघ (यूईएफए) ने शनिवार को सेनेगल के स्टेडियम में हुई भगदड़ पर शोक व्यक्त किया है।
संघ ने एक बयान जारी कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
बयान में कहा गया है, “डकार में शनिवार शाम को डेम्बा डियोप स्टेडियम में हुई घटना पर यूईएफए सेनेगल फुटबाल महासंघ को अपनी तरफ से शोक व्यक्त करना चाहता है।”
समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, स्टेडे डी बोर और यूनियन स्पोर्टिव क्वैकेम के बीच हुए मैच के दौरान भगदड़ में स्टेडियम की दीवार गिर जाने के कारण आठ लोगों की मौत हो गई थी जबकि 49 लोग चोटिल हो गए थे।
बयान में कहा गया है, “यूईएफए पीड़ित लोगों के साथ अपनी संवेदना प्रकट करता है। साथ ही दोनों क्लबों के साथ भी खड़ा है।”
dharmpath.com dharmpath