विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दौरान विधानभवन में शक्तिशाली विस्फोटक मिलने की घटना पर उन्होंने कहा कि यहां तो विस्फोटक भी विपक्ष के नेता की कुर्सी के नीचे ही रखा जाता है।
आजम खां ने कहा, “भाजपा में विरोधियों को खत्म करने की परंपरा रही है। जिनका लोकतंत्र में आस्था ही नहीं है, वे विपक्ष को सहन कैसे करेंगे। अरे, इतना अपोजिशन तो बचा रहने दो कि तुम्हारे गलत काम का विरोध हो सके।”
रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में धांधली की सीबीआई जांच के सवाल पर आजम खां भड़क गए। उन्होंने कहा, “हमने तो रामपुर में बच्चों को पढ़ने के लिए एक अच्छी जगह बनाई है, जिससे बच्चों को अच्छी तालीम मिले। हमने बच्चों के पढ़ने की जगह बनाई है, कोई शराबघर या रंडीखाना नहीं। अगर योगी को जांच करानी है तो जांच करा लें। कुछ भी नहीं मिलेगा। वहां गरीब लोगों के बच्चे पढ़ाई करेंगे।”
पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार को अखिलेश यादव सरकार की हर अच्छी चीज खराब लग रही है। जिसका मन साफ नहीं रहता है, उसे ऐसा ही लगता है।
dharmpath.com dharmpath