सलगाडो को विश्वास, रियल मेड्रिड नहीं छोड़ेंगे रोनाल्डो

लंदन, 18 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल खिलाड़ी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम के पूर्व साथी माइकल सलगाडो का मानना है कि पुर्तगाली खिलाड़ी रियल मेड्रिड के साथ ही अपने फुटबाल करियर का अंत करेगा।

सलगाडो का मानना है कि रोनाल्डो किसी और क्लब में नहीं जाएंगे।

32 साल के रोनाल्डो को लेकर चर्चा है कि वह इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड या फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मन में जा सकते हैं।

व्यक्तिगत आय की कर जांच को लेकर रोनाल्डो स्पेन में खुश नहीं हैं।

ईएसपीएनएफसी ने सलगाडो के हवाले से लिखा है, “मैं रोनाल्डो को किसी दूसरी शर्ट में नहीं देखता हूं, कम से कम शीर्ष फुटबाल में। हो सकता है कि वह रियल मेड्रिड के साथ ही संन्यास लें या हो सकता है कि वह अमेरिका या इसी तरह की दूसरी लीग में जाएं।”

सलगाडो रियल मेड्रिड में रोनाल्डो के साथ 2009 में खेले हैं। इसके बाद वह इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के क्लब ब्लैकबर्न रोवर्स में चले गए थे।

स्पेन के लिए 41 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले सलगाडो ने कहा, “लेकिन शीर्ष फुटबाल में, यूरोप में, मुझे नहीं लगता कि रोनाल्डो किसी और क्लब में जाएंगे। मेरा मानना है कि वह रियल मेड्रिड में खुश हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493