सभी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में बनाना चाहता हूं : सोनू सूद

न्यूयॉर्क, 18 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता सोनू सूद क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्मों का निर्माण भी करना चाहते हैं।

न्यूयॉर्क, 18 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता सोनू सूद क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्मों का निर्माण भी करना चाहते हैं।

फिल्म निर्माण के बारे में पूछे जाने पर सोनू ने यहां आईएएनएस को बताया, “मुझे लगता है कि मैं बस कड़ी मेहनत करना चाहता हूं..फिल्म निर्माण मेरे जीवन में कुछ नया है, मैं अपने सबक सीख रहा हूं।”

सोनू के मुताबिक, “मैं सभी भाषाओं की फिल्मों का निर्माण करना चाहता हूं..यह एक ऐसे लड़के का सपना है, जो एक छोटे से शहर से ताल्लुक रखता है..अभी मीलों का सफर तय करना है, लेकिन यात्रा जारी है।”

सोनू दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु पर बायोपिक का निर्माण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हम पटकथा को अंतिम रूप देने के आखिरी चरण में हैं।”

सोनू ने कहा कि सिंधु की भूमिका निभाने के लिए वह उन अभिनेत्रियों से संपर्क करेंगे, जिन्हें वह इसके लिए उपयुक्त समझते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493