श्रीनगर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक गांव के पूर्व सरपंच पर गोलियां चलाई, जिसमें वह घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, “आतंकवादियों ने पंजाथ (काजीगुंड) निवासी नजीर अहमद शाह पर गोलियां चलाईं। वह नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) से संबद्ध थे।”
पुलिस के अनुसार, “उन्हें (पूर्व सरपंच) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उनकी हालत स्थिर बनाई है।”
dharmpath.com dharmpath