लंदन, 18 जुलाई (आईएएनएस)। म्यूजिक मुगल सिमोन कॉवेल ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने ‘द एक्स फैक्टर’ में निर्णायक के रूप में वापसी करने के लिए गायिका शेरिल को 500,000 पाउंड की पेशकश की थी।
उनका कहना है कि उन्होंने शेरिल से पिछले छह महीनों तक बात नहीं की है।
कॉवेल ने वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ से कहा, “मैंने उससे (शेरिल) पिछले छह महीनों से बात तक नहीं की है।”
शेरिल वर्ष 2015 में ‘द एक्स फैक्टर’ में निर्णायक के रूप में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद मार्च में उन्होंने बच्चे को जन्म दिया।
वह शो में पहली बार वर्ष 2008 में दिखाई दी थीं, लेकिन 2011 में शेरिल ने अमेरिकी संस्करण में शामिल होने के चलते ब्रिटिश संस्करण छोड़ दिया।
शेरिल ने 2014 के शो से वापसी की।
dharmpath.com dharmpath