उप्र : कैब चालक की हत्या का खुलासा, 3 दोस्त गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कैब चालक को शराब पिलाकर उसकी हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है।

ग्रामीण एसपी सुनिति ने बताया, “बीती चार जुलाई को उबर कैब के चालक मूलचंद को उसके ही परिचित चालक ने अगवा कर उसकी हत्या कर वैगनार कार लूट ली थी। घटना की जांच कर रही थाना पुलिस ने बीती रात दादरी बाईपास के पास से लूटी गई वैगनार कार बरामद कर लिया।”

उन्होंने कहा, “पुलिस ने इस मामले में हापुड़ निवासी तीन आरोपियों राहुल, राजकुमार उर्फ राजू व वसीम को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया राहुल कैब चालक है जबकि बाकी दो राजकुमार और वसीम बस चालक हैं।”

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया, “हत्या से पूर्व तीनों ने कैब चालक को शराब पिलाई थी। जब कैब चालक शराब पीकर बेसुध हो गया तब उन लोगों ने कार के क्लच की तार से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और कार व मोबाइल फोन लूटकर मूलचंद के शव को थाना मसूरी क्षेत्र के डासना फ्लाईओवर के पास फेंक दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए फोन कर फिरौती की मांग की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493