उप्र : बैंक मैनेजर को बदमाशों ने मारी गोली

जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी दीपक पांडेय जो बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर पद पर गाजीपुर जिले में कार्यरत है। सोमवार रात वह अपने घर आ रहे थे कि बलिया जनपद के रसड़ा इलाके में दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। ग्रामीणों की मदद से घायल बैंक मैनेजर को मऊ जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख वाराणसी रेफर कर दिया।

रसड़ा थाना के कोतवाल जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493