‘हसीना पारकर’ में श्रद्धा का भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण अनुभव

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि आगामी फिल्म ‘हसीना पारकर’ में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन के रूप में मुख्य किरदार अदा करना उनके लिए भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा है।

इस आगामी फिल्म का मंगलवार को ट्रेलर लांच हुआ।

श्रद्धा ने इस मौके पर कहा, “मेरे लिए फिल्म ‘हसीना पारकर’ से जुड़े अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह मेरे लिए रोमांचक और चुनौतीपूर्ण किरदार रहा है। इस सच्ची कहानी के लिए एक मजबूत महिला का किरदार निभाना भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा है।”

अभिनेत्री ने बताया कि पहले तो हसीना के चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाने को लेकर वह थोड़ा डरी हुई थी, लेकिन उन्हें कहानी बेहद पसंद आई और उनका मानना है कि अगर इस भूमिका को निभाने को लेकर उनके निर्देशक को उन पर भरोसा है तो वह भी उन पर भरोसा करती हैं और वह यह किरदार अदा करने के लिए तैयार हो गईं।

फिल्म के ट्रेलर लांच पर निर्देशक अपूर्व लाखिया भी मौजूद थे और उन्होंने श्रद्धा की बहुत तारीफ की। उन्होंेने कहा कि अभिनेत्री प्रतिभावान कलाकारों में से एक हैं और वह वास्तव में कड़ी मेहनत करने वाली शख्स हैं।

लाखिया ने बताया कि हसीना से वह दाऊद के बारे में जानने के लिए मिले थे, लेकिन उसकी (हसीना) कहानी जानने के बाद उन्होंने उस पर फिल्म बनाने के बारे में सोचा।

यह फिल्म 18 अगस्त को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493